Get App

"आज रात ईरान पर कहर बरपाएगा अमेरिका!" ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर कब्जे का किया ऐलान

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार और एयर डिफेंस सिस्टम काफी हद तक खत्म हो चुकी है और अमेरिका आगे भी कड़ी कार्रवाई करेगा। अब ट्रंप के ताजा बयान ने संकेत दिया है कि अमेरिका भविष्य में इस रणनीतिक द्वीप को लेकर और आक्रामक कदम उठा सकता है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 6:48 PM
"आज रात ईरान पर कहर बरपाएगा अमेरिका!" ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर कब्जे का किया ऐलान
US Iran War: "आज रात ईरान पर कहर बरपाएगा अमेरिका!" ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर कब्जे का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर "बहुत जोरदार हमला" करेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि भविष्य में अमेरिका ईरान के सबसे अहम तेल केंद्र खार्ग द्वीप (Kharg Island) समेत कई तेल ठिकानों पर नियंत्रण हासिल करेगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार और एयर डिफेंस सिस्टम काफी हद तक खत्म हो चुकी है और अमेरिका आगे भी कड़ी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने आगे कहा, "आने वाले समय में हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर कब्जा कर लेंगे और उनके तेल और गैस बाज़ार पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने वेनेज़ुएला के मामले में किया है; यह वेनेज़ुएला और अमेरिका, दोनों के लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित हो रहा है।"

क्यों इतना महत्वपूर्ण है खार्ग द्वीप?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें