Get App

ईरान पर 'ग्राउंड अटैक' की तैयारी में अमेरिका, पेंटागन ने तैयार किया पूरा प्लान! 'खर्ग द्वीप' हो सकता है निशाना

US Ground Operation In Iran: विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जमीनी हमला हुआ, तो उसका केंद्र ईरान का 'खर्ग द्वीप' होगा। दरअसल यह द्वीप ईरान की आर्थिक लाइफलाइन है। यही पर ईरान का सबसे बड़ा तेल प्रसंस्करण केंद्र है और ईरान के कुल तेल निर्यात का 90% हिस्सा इसी द्वीप से होकर गुजरता है

Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 10:16 AM
ईरान पर 'ग्राउंड अटैक' की तैयारी में अमेरिका, पेंटागन ने तैयार किया पूरा प्लान! 'खर्ग द्वीप' हो सकता है निशाना
ईरान ने पहले ही चेतावनी दी है कि किसी भी जमीनी हमले का जवाब 'जहन्नुम' जैसा होगा

Iran Kharg Island: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर इस्लामाबाद में बैठक की खबर है वहीं दूसरी ओर ये भी बात चल रही है कि, पेंटागन, ईरान में बड़े जमीनी सैन्य ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, ईरान के खर्ग द्वीप पर जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में है। अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पर अंतिम मुहर लगाते हैं, तो यह ऑपरेशन कई हफ्तों तक चल सकता है।

क्या है पेंटागन का 'प्लान-बी'?

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबर है कि इस मिशन के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन में अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज और पारंपरिक पैदल सेना के शामिल होने की संभावना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, 'पेंटागन का काम राष्ट्रपति को अधिकतम विकल्प देना है। इसका मतलब यह नहीं है कि राष्ट्रपति ने जमीनी हमले का फैसला ले लिया है।'

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी सैनिकों के लिए यह मिशन बेहद खतरनाक हो सकता है, इसलिए शनिवार रात तक ट्रंप ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें