अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और अरबपति बिजनेसमैन एलॉन मस्क (Elon Musk) की जो जोड़ी जिगरी यारों वाली मानी जा रही थी, उसमें अब दरार पड़ती नजर आ रही है। एक दिन पहले मस्क ने ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल पर निशाना साधते हुए इसे घिनौना और शर्मनाक करार दिया। अब ट्रंप ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि मस्क के साथ उनके अच्छे रिश्ते आगे कायम रह सकेंगे या नहीं। वह मस्क के सार्वजनिक विरोध से निराश हैं। यह पहली बार है, जब ट्रंप ने मस्क के साथ रिश्तों में आई खटास के बारे में पब्लिकली बात की है।
