Get App

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में बड़ा हादसा! 32 भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फू क्वोक द्वीपके पास शनिवार 11 जुलाई को कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। अधिकारी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। लापता भारतीयों की तलाश की जा रही है। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 4:46 PM
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में बड़ा हादसा! 32 भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत
Indian tourists capsizes in Vietnam: बताया जा रहा है कि जो नांव हादसे का शिकार हुआ उसमें 32 भारतीय सवार थे

Indian tourists capsizes in Vietnam: वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार (11 जुलाई) को कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। भारतीय दूतावास ने कहा कि तलाश और बचाव अभियान जारी है। उसने इस घटना के सिलसिले में कंट्रोल रूम बनाए किए हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी का पता लगा रहे हैं। इस हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है।

भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, "एक दुखद घटना में वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई।" उन्होंने कहा कि जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। भारतीय दूतावास भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हमारे सहयोगी न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पर कुल 32 भारतीय पर्यटक सवार थे।

15 लोगों की मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें