Get App

US-Israel-Iran War: ...तो क्या अब खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप मई में करेंगे चीन की यात्रा

US-Israel-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन की अपनी पहली यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। इससे पहले इसी महीने होने वाली ट्रंप की यात्रा ईरान में चल रहे युद्ध के कारण टाल दिया गया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मई तक ईरान युद्ध समाप्त हो सकता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:12 PM
US-Israel-Iran War: ...तो क्या अब खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप मई में करेंगे चीन की यात्रा
US-Israel-Iran War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे

US-Israel-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह चीन के अपने समकक्ष शी जिनपिंग के साथ शिखर वार्ता में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी है। ट्रंप इससे पहले इसी माह के अंत में चीन की यात्रा करने वाले थे। लेकिन उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

ट्रंप की बहुप्रतीक्षित चीन यात्रा की घोषणा करते हुए 'व्हाइट हाउस' की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस वर्ष वॉशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन की मेजबानी करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने की शर्त पर बैठक को पुनर्निर्धारित किया। इस पर लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति और शी के बीच बैठक को पुनर्निर्धारित करने के विषय में कोई चर्चा नहीं हुई थी।

लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति शी जिनपिंग यह समझते हैं कि इस समय पूरे क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर राष्ट्रपति (ट्रंप) का उपस्थित रहना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया। इसीलिए अब हमारी बैठक हो रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें