Get App

Warren Buffett: वॉरेन बफे 2034 तक अपनी पूरी संपत्ति दान करेंगे, बिल गेट्स फाउंडेशन को नहीं मिला कोई पैसा

दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शामिल वॉरेन बफे ने बड़ा फैसला लिया है। वह 2034 तक अपनी पूरी संपत्ति दान कर देंगे। लेकिन इस बार उनकी चैरिटी लिस्ट से बिल गेट्स फाउंडेशन गायब है। आखिर इसकी वजह क्या है?

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 10:33 PM
Warren Buffett: वॉरेन बफे 2034 तक अपनी पूरी संपत्ति दान करेंगे, बिल गेट्स फाउंडेशन को नहीं मिला कोई पैसा
एक समय वॉरेन बफे और बिल गेट्स बेहद करीबी दोस्त थे। (फाइल फोटो)

Warren Buffett: दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने इस साल अपनी सालाना चैरिटी डोनेशन में Bill Gates Foundation को शामिल नहीं किया। उन्होंने करीब 6 अरब डॉलर (करीब ₹50,000 करोड़) का दान अपने परिवार से जुड़ी चार फाउंडेशन को देने का ऐलान किया। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने Bill Gates Foundation का कोई जिक्र नहीं किया।

2034 तक पूरी संपत्ति दान करेंगे

बफे ने यह भी कहा कि उनकी बची हुई Berkshire Hathaway की हिस्सेदारी 31 दिसंबर 2034 तक पूरी तरह दान कर दी जाएगी। इसकी मौजूदा कीमत करीब 146 अरब डॉलर है।

पहले योजना यह थी कि उनके निधन के बाद उनके तीन बच्चे 10 साल के भीतर उनकी संपत्ति दान करेंगे। अब बफे ने इस प्रक्रिया को पहले ही पूरा करने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें