Donald Trump Statement: अमेरिका ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी उनके प्रशासन के लिए "बेहद लाभदायक व्यापार" है। उन्होंने कहा, "यह बेहद लाभदायक व्यवसाय है। हम एक तरह से समुद्री लुटेरों की तरह हैं।" ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाने के लिए उसके बंदरगाहों को रोक रहा है, और इस दौरान जहाजों व उनके सामान को कब्जे में लेकर फायदा भी कमा रहा है।
