Get App

West Asia War: पीएम मोदी ने की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा! कतर, ओमान, जॉर्डन और फ्रांस के साथ युद्ध पर की चर्चा

West Asia War: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19 मार्च) को कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान मिडिल ईस्ट में बिगड़ती स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। साथ ही पीएम मोदी ने इस क्षेत्र के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 1:07 PM
West Asia War: पीएम मोदी ने की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा! कतर, ओमान, जॉर्डन और फ्रांस के साथ युद्ध पर की चर्चा
पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की

West Asia War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (20 मार्च) को कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के शीर्ष नेताओं से बात की। इस दौरान उनके साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में संघर्ष को कम करने की जरूरत बताई। संघर्ष को कम करने के प्रयास में, मोदी ने इस क्षेत्र के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। इन नेताओं के साथ अलग-अलग टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए बातचीत और कूटनीति के महत्व पर ज़ोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पांच नेताओं से टेलीफोन पर अलग-अलग हुई बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले निंदनीय हैं। इनसे अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद एवं कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने अपने भाई, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की और उन्हें एवं कतर के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।"

उन्होंने दोहराया कि भारत कतर के साथ एकजुटता से खड़ा है। साथ ही कहा कि क्षेत्र के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है। PM ने कहा, "(हमद अल थानी से बातचीत में) भारतीय समुदाय की सुरक्षा और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और स्वतंत्र नेविगेशन के पक्षधर हैं।"

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, "मैंने फोन पर अपने भाई, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय को ईद की शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया। पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले निंदनीय हैं। इनसे अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें