Get App

कौन हैं एलिस हुआंग जिसके हनीट्रैप में फंसे Nvidia चीफ जेन्सन हुआंग!

Who is Alice Huang: AI की दुनिया के बादशाह और Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग पर चीन के लिए जासूसी और हनीट्रैप का साया मंडरा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि पूर्व मेगास्पीड एग्जीक्यूटिव और चीनी नागरिक एलिस हुआंग ने हुआंग से संबंध बनाकर एनवीडिया की गोपनीय जानकारी जुटाने और बैन चिप्स की तस्करी करने की कोशिश की। जानिए कौन हैं एलिस हुआंग?

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 9:36 AM
कौन हैं एलिस हुआंग जिसके हनीट्रैप में फंसे Nvidia चीफ जेन्सन हुआंग!
Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग पर चीन के लिए जासूसी और हनीट्रैप का साया मंडरा रहा है

Nvidia Jensen Huang Espionage Controversy: AI और चिप सेक्टर की दुनिया के सबसे दिग्गज उद्योगपति और Nvidia के सह-संस्थापक एवं सीईओ जेन्सन हुआंग एक बड़े अंतरराष्ट्रीय विवाद और जासूसी कांड के केंद्र में आ गए हैं। एनवीडिया के बोर्ड ने इस बात की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है कि क्या जेन्सन हुआंग को चीनी खुफिया एजेंसी द्वारा निशाना बनाया गया था।

इस पूरे जासूसी विवाद और हनीट्रैप के केंद्र में 'एलिस हुआंग' (Alice Huang) नामक महिला का नाम सामने आया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह बीजिंग के लिए जासूसी कर रही थीं और एनवीडिया की गोपनीय जानकारियां जुटाने में शामिल थीं।

जेन्सन हुआंग का कबूलनामा और बोर्ड की जांच

विवाद के बीच रविवार को कर्मचारियों को भेजे एक भावुक मेमो में जेन्सन हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति गैर-वफादार होने की बात स्वीकार की। हुआंग ने लिखा, 'मेरे कदमों ने मेरी पत्नी और बच्चों को गहरी ठेस पहुंचाई है। मैंने जो किया उसका कोई बहाना नहीं है। मैं दिल से माफी मांगता हूं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें