Get App

Who is Raghoo Puri: भारत के इस IFS अधिकारी ने दाऊद के नाम पर पाकिस्तान को सरेआम शर्मिंदा कर दिया, कौन हैं रघु पुरी?

Who is Raghoo Puri: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गैंग डी-कंपनी को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक (Special Rapporteur) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाले डी-कंपनी गैंग को 'भारत आधारित' आपराधिक समूह बताया गया था। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने रिपोर्ट में गंभीर तथ्यात्मक गलतियां होने का आरोप लगाते हुए UN अधिकारी की आलोचना की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 1:11 PM
Who is Raghoo Puri: भारत के इस IFS अधिकारी ने दाऊद के नाम पर पाकिस्तान को सरेआम शर्मिंदा कर दिया, कौन हैं रघु पुरी?
Who is Raghoo Puri: संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में भारत की ओर से रघु पुरी ने पाकिस्तान को जमकर धोया

Who is Raghoo Puri: नई दिल्ली ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) द्वारा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाली डी-कंपनी को 'भारत स्थित' आपराधिक गिरोह बताए जाने को सख्ती से खारिज किया है। इस संबंधी एक रिपोर्ट में स्पष्ट एवं गंभीर तथ्यात्मक गलतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए आगाह किया कि इस तरह की अक्षमता से विश्व निकाय को भारी नुकसान पहुंचता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी (First Secretary) रघू पुरी ने बुधवार (21 अक्टूबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में यह कड़ा जवाब दिया।

उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करते हुए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के संवर्धन एवं संरक्षण पर विशेष प्रतिवेदक बेन सॉल की एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह कड़ी टिप्पणी की। पुरी ने कहा, "मेरा प्रतिनिधिमंडल अन्य मंचों पर भी इस बात को लेकर गंभीर चिंता जताता रहा है कि विशेष प्रतिवेदक तथ्यात्मक गलतियों वाली रिपोर्ट जारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें जवाबदेह भी नहीं ठहराया जा रहा। यह अस्वीकार्य स्थिति है।

पूरी ने कहा कि इससे सदस्य देशों के सामने एक ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है, जिसमें उन्हें किसी निर्णय को स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह उस संगठन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी विश्वसनीयता पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं।

अलकायदा का किया जिक्र

सब समाचार

+ और भी पढ़ें