Tarique Rahman: पिता राष्ट्रपति, मां तीन बार रहीं प्रधानमंत्री, कौन हैं तारिक रहमान, जो 17 साल के वनवास के संभालेंगे बांग्लादेश की कमान?

Bangladesh Election Result: तारिक रहमान की वापसी को राजनीति में बड़ा कमबैक माना जा रहा है। वह 17 साल तक लंदन में निर्वासन में रहे। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और BNP के गठबंधन ने 211 सीटें जीत ली हैं। इसमें मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अकेले BNP 200 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
Tarique Rahman: पिता राष्ट्रपति, मां तीन बार रहीं प्रधानमंत्री, कौन हैं तारीक रहमान

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। लगभग 18 महीने पहले छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना के 15 साल के शासन का खात्मा हुआ था, और अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सरकार बनाने की स्थिति में है। 300 सदस्यों वाली जातीय संसद (जतिया संगसद) में BNP ने 200 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद संभालने की संभावना है।

तारिक रहमान की वापसी को राजनीति में बड़ा कमबैक माना जा रहा है। वह 17 साल तक लंदन में निर्वासन में रहे। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और BNP के गठबंधन ने 211 सीटें जीत ली हैं। इसमें मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अकेले BNP 200 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है।

अब ये तो साफ हो गया है कि बांग्लादेश में BNP की सरकार बनेगी और तारिक रहमान ही बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री होंगे, बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। आइये इससे पहले आपको तारिक रहमान की शख्सियत से रूबरू कराते हैं।


तारिक रहमान कौन हैं?

तारिक रहमान का जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ था। तारिक रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर्रहमान और तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं। 2007-8 में सैन्य समर्थित सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद वह देश छोड़कर चले गए थे।

वह 17 महीने जेल में रहे। जेल में कथित यातना के बाद वह इलाज के लिए लंदन चले गए थे, जहां वह कई साल तक रहे।

उन पर शेख हसीना सरकार के दौरान कई भ्रष्टाचार और आपराधिक मामले दर्ज हुए, इसमें शेख हसीना की हत्या की साजिश रचने जैसे कई गंभीर आरोप भी शामिल थे, जिन्हें उन्होंने राजनीतिक साजिश बताया।

दिसंबर 2024 में वह बांग्लादेश लौटे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। उनकी वापसी अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद हुई। सरकार बदलने के बाद उनके खिलाफ पुराने मामले हटा दिए गए।

इसके बाद उन्होंने सीधे तौर पर पार्टी के चुनाव अभियान, उम्मीदवार चयन और गठबंधन रणनीति की कमान संभाली।

13वें राष्ट्रीय चुनाव में उन्होंने BNP और उसके सहयोगी दलों को 200 से ज्यादा सीटों तक पहुंचाया और अब वह देश के अगले प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर खड़े हैं।

Bangladesh Election: 17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री, आम चुनाव में BNP को मिला बहुमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।