Bilal Arif Sarafi: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के खूंखार कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की शनिवार (22 मार्च) को पाकिस्तान में ईद की नमाज के बाद उसके अपने ही परिवार वालों ने चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुरीदके में मरकज के पास स्थित आतंकी संगठन लश्कर के तबाह हो चुके मुख्यालय के पास हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के पीछे का सही मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
