Iran Israel War: कौन था मिस्टर 'M'? मोसाद एजेंट ने ईरान युद्ध में निभाई अहम भूमिका! मौत के बाद इजरायल में छाया मातम

Iran Israel War: मिस्टर 'M' कौन है? ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच मोसाद के उस एजेंट को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है, जिसने कथित तौर पर इजरायल के 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' का रास्ता साफ किया था। वह 2023 में एक ऑपरेशन के दौरान मारा गया था। उसे लेकर अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
Iran Israel War: मोसाद का एजेंट M 2023 में मारा गया था। वह ईरान मिशन में इंस्ट्रूमेंटल था

Iran Israel War: दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों में शामिल इजरायल के मोसाद ने अपने एक रहस्यमयी एजेंट 'मिस्टर एम' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के अनुसार, इजरायल के खुफिया प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा है कि मोसाद का एक एजेंट ने ईरान के खिलाफ अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसकी 2023 में इटली में एक नाव हादसे में मौत हो गई थी। इस एजेंट की पहचान केवल "M" के रूप में की गई है। इस खुलासे ने दुनिया को झकझोर दिया है। इससे पता चलता है कि ईरान के खिलाफ चल रही मौजूदा युद्द की नींव कई साल पहले ही रखी जा चुकी थी।

कई चौंकाने वाले खुलासे

इजरायली खूफिया एजेंसी के डायरेक्टर डेविड बार्निया ने मोसाद के शहीद जवानों की याद में आयोजित एक समारोह के दौरान इस एजेंट का जिक्र 'M' के तौर पर किया। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने बुधवार को कहा, "इस दिन मैं मोसाद के उन सदस्यों के बारे में सोचता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जिन्होंने वर्षों तक इजरायल की सुरक्षा में योगदान देने का विकल्प चुना।"


उन्होंने आगे कहा, "ऑपरेशन रोरिंग लायन (Operation Roaring Lion) के दौरान मेरे विचार और मेरा दिल 'M' के व्यक्तित्व और काम पर गर्व से भर गया था, जो अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए इजरायल के बाहर शहीद हो गया।" बार्निया ने कहा, "'M' के नेतृत्व वाले इस ऑपरेशन में रचनात्मकता, चालाकी और हाई टेक्नोलॉजी का मेल था। इसने ईरान के खिलाफ अभियान की सफलता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।"

कैसे हुई मौत?

जी हां, मोसाद एजेंट 'मिस्टर M' उन चार लोगों में शामिल था जिनकी मौत तब हुई जब लेक मैगियोर पर एक नाव पलट गई। हालांकि, उसकी पहचान आधिकारिक तौर पर उजागर नहीं की गई है। लेकिन इजरायली मीडिया ने पहले उसका नाम एरेज शिमोन (Erez Shimoni) बताया था, जिसे M नाम दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच मोसाद के 'M' एजेंट को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है। उसने कथित तौर पर इजरायल के 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' का रास्ता साफ किया था।

इतालवी मीडिया ने पहले बताया था कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां खुफिया कर्मी जमा हुए थे। नाव पर सवार ज्यादातर लोग इजरायली और इतालवी एजेंसियों से जुड़े थे। इटली की सुरक्षा सेवा ने पुष्टि की है कि पीड़ितों में से दो उसके कर्मचारी थे। यह खुलासा तब हुआ जब इजराययल स्मारक दिवस मना रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने ईरान के साथ चल रहे तनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा की एक व्यापक चुनौती का हिस्सा बताया।

नेतन्याहू का आया बयान

माउंट हर्जल में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हर पीढ़ी में लोग हमें खत्म करने के लिए हमारे खिलाफ खड़े होते हैं। इस पीढ़ी में भी ऐसा ही हो रहा है।" इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने हिजबुल्लाह को चेतावनी देते हुए कहा कि लगातार हमलों के लिए उसके नेतृत्व को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इजरायली सेना अपने सीमाओं की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें- Anurag Thakur: 'चंदन लगाकर मंगलवार के दिन मछली...'; पश्चिम बंगाल में 'माछ भात' खाने को क्यों मजबूर हुए अनुराग ठाकुर? BJP सांसद के वीडियो पर सियासी बवाल

यह समारोह देश भर में उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किए गए , जिन्होंने देश सेवा में अपनी जान गंवाई और जो संघर्षों के शिकार हुए। बार्निया ने कहा कि 'M' के नेतृत्व में चलाए गए मिशनों ने ईरान के खिलाफ अभियान पर काफी गहरा असर डाला। उन्होंने रचनात्मकता, चालाकी और आधुनिक तकनीक के मेल का श्रेय 'M' को दिया। हालांकि बार्निया ने एजेंट की पहचान ज़ाहिर नहीं की। लेकिन इजरायल के चैनल '12 न्यूज ब्रॉडकास्टर' ने 'M' की पहचान मोसाद के एक पूर्व ऑपरेटिव के तौर पर की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।