Budget 2024 : नॉर्थ ब्लॉक में पूरी हुई बजट से पहले की 'हलवा सेरेमनी', 1 फरवरी को पेश होगा बजट

Budget 2024 : 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेपरलेस फॉर्म में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट यानी बजट के साथ ही अनुदान की मांग, वित्त विधेयक सहित केंद्रीय बजट से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट "यूनियन बजट मोबाइल ऐप" पर उपलब्ध होंगे

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 8:35 PM
Story continues below Advertisement
बजट से पहले परंपरा के मुताबिक आज बुधवार को हलवा सेरेमनी आयोजित की गई।

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट से पहले परंपरा के मुताबिक आज बुधवार को हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड की मौजूदगी में नॉर्थ ब्लॉक में यह कार्यक्रम हुआ। बता दें कि बजट तैयारी की प्रक्रिया के फाइनल स्टेज में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेपरलेस फॉर्म में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट यानी बजट के साथ ही अनुदान की मांग, वित्त विधेयक सहित केंद्रीय बजट से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट "यूनियन बजट मोबाइल ऐप" पर उपलब्ध होंगे।

क्या है हलवा सेरेमनी के मायने

देश में कुछ भी बड़ा काम करने से पहले मुंह मीठा करने का रिवाज रहा है। इसी को देखते हुए देश में हलवा सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसे नॉर्थ ब्लॉक में अन्य मंत्रालयों के सभी सहयोगियों और अधिकारियों को परोसा गया। समारोह के बाद आमतौर पर बजट डॉक्यूमेंट को प्रिंट कराया जाता है।


साल 2021 में बदलाव तब हुआ जब कोविड-19 महामारी बजट के कारण बजट पेपरलेस हो गया। हलवा सेरेमनी के बाद बजट तैयार करने में शामिल सभी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में जाना होता है। नीति आयोग और अन्य संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से तैयार किए गए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में कोई लीकेज न हो, यह देखने के लिए ऐसा किया जाता है।

चुनाव के चलते पेश होगा अंतरिम बजट

2024 में आम चुनाव होने के चलते 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाने वाला है। यह एक अस्थायी बजट होता है, जिसमें चुनाव के बाद नई सरकार के सत्ता संभालने तक के महीनों के लिए आय और व्यय का खाका होता है। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाता है। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के बाद नई सरकार जुलाई माह में पूर्ण बजट पेश करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।