Budget 2024: सरकार बढ़ाएगी सीनियर सिटीजन FD पर ब्याज! 0.50 फीसदी की जगह मिलेगा 2% एक्स्ट्रा ब्याज

Budget 2024: पंजाब एंड सिंध बैंक में सीनियर सिटीजन को एफडी पर 7.9% का ब्याज दे रहा है। ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसमें एसबीआई, HDFC, ICICI Bank आदि शामिल हैं। अगर सरकार 2 फीसदी तक ब्याज बढ़ाती है तो सीनियर सिटीजन को मिलने वाला ब्याज 10 फीसदी तक जा सकता है।

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 12:47 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : पिछले तीन सालों में सरकार ने हर साल अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर को करीब 33 फीसदी तक बढ़ाया है। सरकार का फोकस रोड, पोर्ट्स और पावर प्लांट्स पर रहा है। इससे इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिली है।

Budget 2024: देश में सीनियर सिटीजन, पेंशनर्स और पेंशनर्स एसोसिएशन सरकार से इस बार कई उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। कई टैक्स एक्सपर्ट और सीनियर सिटीजन का मानना है कि उन्हें बजट में एफडी (Fixed Deposit) पर मिलने वला ब्याज बढ़ना चाहिए। दरअसल, अभी देश में सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों को तुलना मे 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। उनकी डिमांड है कि ये ब्याज 0.50 फीसदी से बढ़कर 2 फीसदी तक होना चाहिए। यानी, FD पर मिलने वाला ब्याज सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 फीसदी की जगह 2 फीसदी अधिक मिले।

FD पर 0.50% नहीं, 2 फीसदी ज्यादा मिले ब्याज

डायरेक्ट टैक्स एक्सपर्ट और ICAI के एक्स चेयरमैन अमरजीत चोपड़ा ने मनीकंट्रोल हिंदी से बातचीत में कहा कि देश के सीनियर सिटीजन के लिए मोदी सरकार को बजट में खास घोषणाएं करने की जरूरत है। सरकार को सीनियर सिटीजन को मिलने वाले ब्याज को बढ़ाना होगा। अभी सरकार 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देती है, इसे बढ़ाकर 2 फीसदी किया जाना चाहिए क्योंकि सीनियर सिटीजन की कोई रेगुलर इनकम नहीं होती है। ज्यादातर अपनी कमाई को एफडी (FD) में डालकर इंटरेस्ट के जरिये इनकम कमाते हैं। सीनियर सिटीजन का सबसे ज्यादा खर्च हेल्थ पर होता है और उनके सरकार को इसमें मदद करनी चाहिए।


सीनियर सिटीजन को मिलता है 0.50% का एक्स्ट्रा ब्याज

सीनियर सिटीजन को एफडी पर ज्यादातर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक आम जनता को दी जाने वाली ब्याज दरों की तुलना में 0.25% से 0.50% अधिक ब्याज ऑफर करते हैं। सीनियर सिटीजन यानी 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति आते हैं। कुछ बैंक सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को 0.5 फीसदी के अलावा 0.25 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देते हैं। यानी, उन्हें कुछ बैंक 0.75 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देते हैं।

क्या सीनियर सिटीजन को मिलेगा 10% का ब्याज

FD ब्याज दरों की बात करें तो डीसीबी बैंक में सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8.6% का ब्याज मिल रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक में सीनियर सिटीजन को एफडी पर 7.9% का ब्याज दे रहा है। ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। इसमें एसबीआई, HDFC, ICICI Bank आदि शामिल हैं। अगर सरकार 2 फीसदी तक ब्याज बढ़ाती है तो सीनियर सिटीजन को मिलने वाला ब्याज 10 फीसदी तक जा सकता है।

1 फरवरी को पेश होगा बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक को भुनाने खास कई ऐलान कर सकती है।

Multibagger Stock : 5 साल में 1 लाख के बन गए 1.95 करोड़ रुपये, अब स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।