CUET UG 2024: NTA ने जारी कर दिया परीक्षाओं का शिड्यूल, 15 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
CUET UG 2024 Datesheet: NTA की ओर से जारी किए गए शिड्यूल के मुताबिक, 15 मई से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह 24 मई तक चलेंगी। CUET UG 2024 डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in/ cuet.samarth.ac.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर भी जाकर चेक कर सकते हैं
CUET UG 2024: इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी हाइब्रिड मोड में परीक्षाएं कराई जाएंगी।
CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency -NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (Common University Entrance Test Undergraduate -CUET UG) डेटशीट 2024 जारी कर दी है। CUET UG एग्जाम डेट 2024 में बदलाव किया गया है। पहले NTA ने बताया था कि सीयूईटी 2024 यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई तक किया जाएगा। लेकिन exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी डेटशीट के अनुसार अब ये परीक्षा 15 मई से 24 मई तक कराई जाएंगी। 7 दिनों में सभी विषयों की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। इनमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों एग्जाम्स शामिल हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक कर सकते हैं। CUET UG परीक्षाओं के लिए करीब 13.48 लाख छात्रों ने अप्लाई किया है। कुल 380 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 26 शहर विदेश में हैं। इसमें 63 विषयों की परीक्षाएं होंगी। जनरल टेस्ट 60 मिनट का होगा। वहीं अन्य परीक्षाएं 45 मिनट की होंगी।
CUET UG: 4 शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
इस बार परीक्षा चार शिफ्ट में होंगी। शिफ्ट 1A सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, शिफ्ट 1 B दोपहर 12.15 से 1 बजे तक, शिफ्ट 2A दोपहर 3 बजे से 3.45 बजे तक और शिफ्ट 2बB शाम 5 बजे से 6 बजे तक चलेगी। अन्य पेपर तीन शिफ्टों में कराए जाएंगे। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से 11.15 बजे तक, शिफ्ट 2 दोपहर 1.15 बजे से 2.45 बजे तक और शिफ्ट 3 शाम 4.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक परीक्षाएं होंगी। इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी हाइब्रिड मोड में होगा। इसका मतलब है कि कुछ विषयों की परीक्षा ऑनलाइन मोड में और कुछ की ऑफलाइन मोड में होंगी।
CUET UG: इन विषयों की परीक्षाएं पेन-पेपर के जरिए होंगी
15 मई को कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और जनरल टेस्ट की परीक्षा होगी। 16 मई को इॅकोनोमिक्स, हिंदी, फिजिक्स, मैथ्मेटिक्स की परीक्षा होगी तो 17 मई को जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्ट्डीज,अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। इसके अलावा 18 मई को हिस्ट्री, पॉलिटिक्ल साइंस,सोशियोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह सभी परीक्षाएं पेन-पेपर के जरिए कराई जाएंगी।
CUET UG: कंप्यूटर के जरिए होंगी ये परीक्षाएं
21मई को लैंग्वेज, फाइन ऑर्ट, संस्कृत,फैशन स्ट्डीज,साइकोलॉजी की परीक्षा होगी। जबकि 22 मई को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक प्रैक्टिस,होम साइंस, संस्कृत, टीचिंग एप्टीड्यूड, लीगल स्ट्डीज आदि की परीक्षा होगी। वहीं 24 मई को लैंग्वेज, टूरिज्म,इंवायरमेंटल स्ट्डीज,परफोरमिंग ऑर्ट आदि की परीक्षाएं कंप्यूटर के जरिए कराई जाएंगी।