Ram Mandir: पीएम मोदी लगाएंगे काजल, साथ में होंगे योगी; प्राण-प्रतिष्ठा के लिए गर्भ-गृह में जाएंगे केवल ये 5 लोग

Ram Temple Pran-Pratistha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। इस दौरान देश भर से लाखों की संख्या में आए भक्तों के अलावा विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधि, प्रमुख उद्योगपति, खिलाड़ी और कलाकार अयोध्या के राम मंदिर परिसर में मौजूद होंगे

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 11:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ram Temple Pran-Pratistha: प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 11 दिनों के कई अनुष्ठानों के समापन का भी प्रतीक होगा

Ram Mandir Pran-Pratistha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। इस दौरान देश भर से लाखों की संख्या में आए भक्तों के अलावा विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधि, प्रमुख उद्योगपति, खिलाड़ी और कलाकार अयोध्या के राम मंदिर परिसर में मौजूद होंगे। मुख्य समारोह मंदिर के गर्भगृह के भीतर होता है, जहां भगवान राम के 5-वर्षीय बाल रूप को चित्रित करने वाली 51 इंच ऊंची मूर्ति होगी। भगवान राम के बालस्वरुप को ही रामलला कहते हैं।

समारोह के लिए गर्भ गृह के अंदर केवल पांच व्यक्ति मौजूद रहेंगे:

1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, जो समारोह के मुख्य यजमान होंगे

2. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत

3. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल


4. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

5. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास

'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह दोपहर ठीक 12:29:08 बजे 121 पुजारियों के मंत्रोच्चारण के साथ यह शुरू हो जाएगा। अभिषेक के लिए मुहूर्त का समय 84 सेकंड का होगा। मोदी मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाकर, सोने की छोटी छड़ी से काजल लगाएंगे और भगवान को एक छोटा दर्पण भेंट करेंगे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परिवार संग देखेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

रामलला मूर्ति की आंखें खोले जाने के बाद, एक भव्य महााआरती होगा, जिसमें 108 दीये जलाए जाएंगे। इस उज्ज्वल दृश्य के साथ अभिषेक समारोह का समापन होगा।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 11 दिनों के कई अनुष्ठानों के समापन का भी प्रतीक होगा। ये अनुष्ठान 12 जनवरी को नासिक के काला राम मंदिर से शुरू हुए थे और इसके तहत भगवान राम से जुड़े देश के कई मंदिरों का दौरा किया गया था।

समारोह में घी मावा के 2 लड्डू, गुड़ रेवड़ी, रामदाना चिक्की, अक्षत और रोली, तुलसी दल, एक राम दीया और इलायची के बीज के साथ प्रसाद के डिब्बे भेंट किए जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट ने लखनऊ की प्रसिद्ध छप्पन भोग मिठाई की दुकान से 15,000 डिब्बे मंगवाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दुकान ने इस ऑर्डर के लिए पैसे लेने से इनकार कर दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।