SRK Dubai Neighbour: Shahrukh Khan से ज्यादा इन दिनों उनके पड़ोसी चर्चा में है। दुबई में उनके घर के बगल में रहने वाले एक शख्स को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है। World Governments Summit 2024 में शाहरुख खान पहुंचे। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह का नाम हर तरफ छाया रहा। SRK ने दुबई को लेकर अपने प्यार का तो इजहार भी किया साथ ही दुबई में अपने घर के करीब रहने वाले अपने अरबपति पड़ोसी के बार में भी बताया।
शाहरुख खान के पड़ोसी हैं दुबई के शेख
वायरल हुई खबरों से पता चला कि शाहरुख खान के दुबई वाले घर के बगल में कोई और नहीं बल्कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम रहते हैं। ये दुबई के वर्तमान राजा, प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति और UAE के रक्षा मंत्री हैं। अपने हाई प्रोफाइल पड़ोसी के बारे में बताते हुए "मैं यहां बहुत समय बिताता हूं। मेरे पास एक खूबसूरत घर है और यह दुनिया की सबसे प्यारी जगहों में से एक है। महामहिम प्रधानमंत्री ने भी मुझे बताया कि वह इसके बगल में रहते हैं इसलिए अगले नए साल की पार्टी उनके साथ है। वह एक महान पड़ोसी हैं।”
शाहरुख खान के पड़ोसी की नेटवर्थ
सेलिब्रिटी नेट वर्थ और साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम तकी नेटवर्थ 14 अरब डॉलर से 18 अरब डॉलर (लगभग 1.1 लाख करोड़ रुपये से 1.4 लाख करोड़ रुपये के बीच) है। उनकी आय का मुख्य स्रोत रियल एस्टेट है। उन्हें Emirates एयरलाइंस, डीपी वर्ल्ड और जुमेरा ग्रुप जैसी कंपनियों के साथ दुबई के डेवलपमेंट का क्रेडिट दिया जाता है।
शाहरुख खान के पड़ोसी का दबदबा
एमिरेट्स ग्रुप की 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार उनका राजस्व $119.8 बिलियन (9.9 लाख करोड़ रुपये) रहा। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को दुनिया के एकमात्र 7 स्टार होटल बुर्ज अल अरब (मूल रूप से बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता है) के लिए जाना जाता है। विश्व स्तर पर सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा और पाम द्वीप समूह के पीछे भी शेख मोहम्मद बिन राशिद का ही दिमाग है।
शाहरुख खान के पड़ोसी ने बेल कैंब्रिज से की है पढ़ाई
शेख मोहम्मद की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वो इंग्लैंड में बेल कैम्ब्रिज और मॉन्स ऑफिसर कैडेट स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके हैं। बीबीसी की रिपोर्ट है कि दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी ने कई शादियां की हैं और उनके कम से कम 23 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी शेखा हिंद बिंत मकतूम उनके 12 बच्चों की मां हैं। जिनमें उनके उत्तराधिकारी दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भी शामिल हैं। मकतूम परिवार ज़ाबील पैलेस में रहता है। ये महल 15 हेक्टेयर में फैला है। इसमें कुल 150 कमरे और साथ ही एक प्राइवेट चिड़ियाघर भी है। महल की जमीन पर एक घुड़दौड़ के लिए ट्रैक भी शामिल है। शाही परिवार अपनी पूरी लाइफ को लग्जरी के साथ जीता है।