निफ्टी 22812 के पार निकला तो स्विंग में 22879-22911-22968 के स्तर संभव- वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today: वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें कॉल राइटर्स 22800 और फिर 23000 पर ही दिख रहे हैं। इसमें लॉन्ग सौदे बनाए रखें, पहले बेस तक की गिरावट पर खरीदारी करें। अगर निफ्टी 22812 के पार निकला तो स्विंग में 22879-22911-22968 संभव है। ऊपर की ओर निफ्टी में 22812 का स्तर पार होना अहम है

अपडेटेड Apr 12, 2024 पर 7:38 AM
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि इसमें 48710-48531 तक गिरावट में खरीदारी करें। इसमें ऊपर की ओर 49044 अहम है। ये लेवल पार हुआ तो 49210-49389-49531 के स्तर संभव हैं

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22812-22879 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22911-22968/23010 के लेवल पर दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 22690-22646 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस -22618-22581/544 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 22729 पार करने के बाद निफ्टी ने 22765-22800 तक का स्विंग दिया। FIIs की ओर से बड़ी खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स में 51000 कॉन्ट्रैक्ट नेट लॉन्ग देखने को मिले। 22700-22600-22500 पर भारी पुट राइटिंग नजर आई।

उन्होंने आगे कहा कि कॉल राइटर्स 22800 और फिर 23000 पर ही दिख रहे हैं। लॉन्ग सौदे बनाए रखें, पहले बेस तक की गिरावट पर खरीदारी करें। ऊपर की ओर निफ्टी में 22812 का स्तर पार होना अहम है। अगर निफ्टी 22812 के पार निकला तो स्विंग में 22879-22911-22968 संभव है।

Bharti Hexacom IPO: दमदार हो सकती है भारती ग्रुप के इस शेयर की लिस्टिंग, 15% प्रीमियम पर लिस्ट होने का चांस


बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 49044-49210 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49389-49521/49689 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 48710-48531 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस 48409-48210 के लेवल पर दिख रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी हमारे टार्गेट जोन 49044 तक चढ़ा है। इसमें 49000-48500 पर पुट राइटर्स हावी हैं। 49000-49200 और फिर 49500 पर थोड़ी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है। सरकारी बैंकों में एक बार फिर मोमेंटम दिखा है। ICICI बैंक में भी मोमेंटम दिखा लेकिन HDFC बैंक चढ़ नहीं पा रहा है। पहले बेस जोन (48710-48531) तक गिरावट में खरीदारी करें। इसमें ऊपर की ओर 49044 अहम है। ये लेवल पार हुआ तो 49210-49389-49531 के स्तर संभव हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।