सेंसेक्स करीब 90 अंक और निफ्टी लगभग 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। मिडकैप में वोडाफोन आइडिया, अपोलो टायर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, बीईएल के शेयरों में बढ़त नजर आई। निफ्टी में बीपीसीएल, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला के शेयर हरे निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में एल्केम लैब, अरुबिंदो फार्मा, इप्का लैब्स, एचपीसीएल और जायडस लाइफसाइंसेस के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19400, 19500 और 19600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19450, 19400 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43600, 43700 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
ONGC Future : खरीदें - 194 रुपये, टारगेट - 205/210 रुपये, स्टॉपलॉस - 189 रुपये
Apollo Tyres Future : खरीदें - 409 रुपये, टारगेट - 425/430 रुपये, स्टॉपलॉस - 400 रुपये
Aurobindo Pharma Future : खरीदें - 944 रुपये, टारगेट - 965/970 रुपये, स्टॉपलॉस - 928 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Interglobe Aviation
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Interglobe Aviation पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation की नवंबर की एक्सपायरी वाली 2600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 61 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 80 से 85 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 48 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)