JSW Energy ने ADIA सहित अन्य निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए

JSW Energy Share Price: जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अपनी विकास योजनाओं में तेजी लाने के लिए Abu Dhabi Investment Authority (ADIA) सहित संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी ने शुक्रवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसने अपना 5,000 करोड़ रुपये का QIP सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है

अपडेटेड Apr 06, 2024 पर 8:13 AM
JSW Energy ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने 2010 में सूचीबद्ध होने के बाद से पहली बार निवेशकों को इक्विटी बेचकर धन इकट्ठा किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    JSW Energy Share Price: जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड (JSW Energy Limited) ने अपनी विकास योजनाओं में तेजी लाने के लिए अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority (ADIA) सहित संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। शुक्रवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने अपना 5,000 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट (QIP) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा कि QIP से प्राप्त पैसे से अपने कैपिटल स्ट्रक्चर को और मजबूत करेगी। फाइनेंशियल फ्लेक्सिब्लिटी को बढ़ाएगी। इसके साथ ही कंपनी अपनी महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं में तेजी लायेगी। इसमें कहा गया है, "इस इश्यू में लंबी अवधि के लिए प्रमुख वैश्विक निवेशकों, घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों से बहुत मजबूत रुचि देखने को मिली है।"

    QIP में 3.2 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन देखा गया।

    जीक्यूजी, ब्लैकरॉक, नोमुरा, वेलिंगटन, यूबीएस और एडीआईए जैसे कुछ सबसे बड़े ग्लोबल एसेट मैनेजर्स ने QIP इश्यू में भाग लिया।


    JSW Energy ने कहा, "यह 2010 में सूचीबद्ध होने के बाद से कंपनी द्वारा पहली बार इक्विटी से धन इकट्ठा किया गया है।"

    कंपनी ने कहा, यह पिछले दशक में भारतीय बिजली क्षेत्र में इक्विटी से धन जुटाने की सबसे बड़ी प्राथमिक घटना है। भारतीय बिजली क्षेत्र के इतिहास में इक्विटी से धन जुटाने की शीर्ष तीन सबसे बड़ी प्राथमिक घटना में से एक है।

    Gainers and Losers: ऐसे 10 स्टॉक्स जिनमें आज 5 अप्रैल को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

    जेएसडब्ल्यू एनर्जी के संयुक्त प्रबंध निदेशक और सीईओ, शरद महेंद्र ने कहा: "भारत की मजबूत निवेश चक्र-संचालित आर्थिक विकास गति बिजली की मांग के लिए अच्छा संकेत है। मजबूत संस्थागत निवेशकों की रुचि ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव के विकल्प के साथ, उत्पादन और भंडारण दोनों व्यवसायों को बढ़ाने के लिए हजेएसडब्ल्यू एनर्जी में उनके अटूट विश्वास को दर्शाती है।'' उन्होंने कहा, "हम सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव नहीं देख रहे हैं, हम सक्रिय रूप से इसे आकार दे रहे हैं। उद्योग नेतृत्व के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं और 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य की दिशा में भारत की यात्रा में सहायता कर रहे हैं।" बता दें कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड भारत में निजी क्षेत्र के अग्रणी बिजली उत्पादकों में से एक है।

    यह 23 अरब अमेरिकी डॉलर वाले JSW ग्रुप का हिस्सा है। इसकी स्टील, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट और खेल जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

    जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड की बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन में विविध एसेट्स के साथ, बिजली क्षेत्र में उपस्थिति है।

    JSW एनर्जी ने 2000 में विजयनगर, कर्नाटक में अपने पहले 2×130 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की शुरुआत के साथ कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया था।

    तब से, कंपनी ने अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को लगातार 260 मेगावाट से बढ़ाकर 7,189 मेगावाट कर लिया है। इसमें थर्मल 3,508 मेगावाट, पवन 1,615 मेगावाट, पनबिजली 1,391 मेगावाट और सौर 675 मेगावाट का पोर्टफोलियो है।

    कंपनी वर्तमान में 2.6 गीगावॉट की विभिन्न बिजली परियोजनाओं का निर्माण कर रही है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।