सेंसेक्स करीब 190 अंक और निफ्टी लगभग 50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। मिडकैप में इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, क्रिसिल के शेयरों में बढ़त नजर आई। निफ्टी में एशियन पेंट्स, डीआरएल, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में कोलगेट, इंडस टावर्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स में सीमेंस, सन फार्मा, ओएनजीसी के शेयर शामिल नजर आये। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19100, 19200 और 19300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19100, 19000 और 18900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43000, 43200 और 43500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43000, 42800 और 42500 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Indus Towers Future : खरीदें - 174 रुपये, टारगेट - 190/195 रुपये, स्टॉपलॉस - 169 रुपये
SBI Life Future : खरीदें - 1371 रुपये, टारगेट - 1400 रुपये, स्टॉपलॉस - 1345 रुपये
TVS Motor Future : : बेचें - 1586 रुपये, टारगेट - 1540/1520 रुपये, स्टॉपलॉस - 1620 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने MCX पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि MCX की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 2400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 73 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 93 से 105 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 45 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)