निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

L&T Technology Services के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली कॉल 218 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 240/290 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 188 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Sula पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 563 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2025 का शानदार आगाज हुआ है। निफ्टी ने नया शिखर बनाया। HDFC BANK, L&T, INFOSYS और एक्सिस बैंक ने जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट उछला। मिडकैप और स्मॉल कैप में खरीदारी और ज्यादा देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एलएंडटी टेक सर्विसेस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने सुला पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः L&T Technology Services

    सच्चितानंद उत्तेकर ने L&T Technology Services के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 218 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 240/290 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 188 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindustan Aeronautics Future


    चंदन तापड़िया ने Hindustan Aeronautics पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 3439 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3360 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः JSW Steel

    प्रकाश गाबा ने JSW Steel पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि JSW Steel में 857 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 900 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 84w0 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Sula

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Sula का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Sula के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 563 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा 640 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।