Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में इंटरग्लोब एविएशन, कोफोर्ज, लॉरस लैब्स, अतुल लिमिटेड और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मेट्रोपोलिस हेल्थ, टाटा केमिकल्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, आईईएक्स और डीएलएफ के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ओएनजीसी, एक्साइड, हिंडाल्को, गुजरात गैस और आईजीएल में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि नालको, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस, आदित्य बिड़ला कैपिटल और मारुति सुजुकी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22200, 22500 और 22600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22300, 22200 और 22100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48000, 48200 और 48500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47900 और 47800 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Reliance India : खरीदें - 2964 रुपये, टारगेट - 3000/3030 रुपये, स्टॉपलॉस - 2920 रुपये
Gujarat Gas Future : खरीदें - 575 रुपये, टारगेट - 595 रुपये, स्टॉपलॉस - 565 रुपये
Nestle Future : खरीदें - 2555 रुपये, टारगेट - 2600/2630 रुपये, स्टॉपलॉस - 2510 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने NMDC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि NMDC की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 245 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 7.8 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 12/14 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)