सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 6% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज पोलीकैब, बायोकॉन और CESC सहित 7 स्टॉक्स पर दी खरीदारी की राय
Polycab पर SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा ने 5034 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5400 रुपये के लक्ष्य के लिए 4850 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Biocon पर Angel One के समित चव्हाण ने 222 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 235 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा, Angel One के समित चव्हाण और Yes Securities के अमित त्रिवेदी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर विरल छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 3.9% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर समित चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 6.3% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 1.4% का निगेटिव रिटर्न दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Polycab
विरल छेड़ा ने इसमें 5034 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 4850 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Angel One के समित चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY Biocon
समित चव्हाण ने इस स्टॉक में 222 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 216 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY CESC
अमित त्रिवेदी ने इस स्टॉक में 85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 95 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 82 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY PVR INOX
विरल छेड़ा ने इसमें 1602 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1750 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1570 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY PNB
अमित त्रिवेदी ने इस स्टॉक में 74 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 85 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Olectra Greentech
विरल छेड़ा ने इसमें 1180 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY Union Bank
अमित त्रिवेदी ने इस स्टॉक में 106 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 115 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 100 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।