निफ्टी जब तक 22429-22519 के पार ना हो तब तक उछाल में बिकवाली कारगर- वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 22111 पर 50 DEMA दिख रहा है। इसमें 22200 और फिर 22000 पर पुट राइटर्स नजर आ रहे हैं। इसमें उछाल आने पर फिर से बिकवाली करें। जब तक 22429-22519 पार ना हो तब तक उछाल में बिकवाली कारगर साबित होगी। पहले और दूसरे बेस से पुलबैक संभव है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 7:42 AM
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि 48210 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग स्विंग देखने को मिल सकता है। इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग आई तो 48317-48487 के स्तर संभव हैं

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22370-22429 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22489-22519/22581 के लेवल पर नजर आ रहा है। वहीं इंडेक्स में पहला बेस 22221-22187 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22151-22119/22111 (50DEMA) के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें शॉर्ट पर 22264 का टारगेट हासिल हुआ। जोखिम की क्षमता के मुताबिक शॉर्ट कैरी करने की राय दी थी। अमेरिका में गिरावट और बढ़ी। FIIs की कैश/इंडेक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसमें 22400-22500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स दिख रहे हैं जबकि 20DEMA का स्तर 22370 पर नजर आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में 22200 और फिर 22000 पर पुट राइटर्स नजर आ रहे हैं। इसमें 22111 पर 50 DEMA दिख रहा है। इसमें आज बिकवाली की राय होगी और उछाल आने पर फिर से बिकवाली करें। जब तक 22429-22519 पार ना हो तब तक उछाल में बिकवाली कारगर साबित होगी। पहले और दूसरे बेस से पुलबैक संभव है। पहला बेस इसका ऑप्शन बेस भी है। इसमें 22119-111 पर 50 DEMA जोन है।

Vodafone Idea FPO: क्या टक्कर देने के लिए तैयार हो रहा है Vodafone Idea, FPO से दिख सकता है इंप्रूवमेंट!


निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 48020-48210 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 48317-48487/567 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस -47646-47487 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 47322-47153 (50DEMA) पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में पहला बेस टूटने के बाद शॉर्ट में 47725 का टार्गेट हासिल हुआ। इसमें 48000-48200 और फिर 48500 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। इसमें 47500 पर पहला और 47153 पर तार्किक सपोर्ट दिख रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में 48210 पार ना होने तक उछाल में बिकवाली कारगर साबित होगी। पहले बेस पर शॉर्ट ट्रेड की समीक्षा करें। पहला बेस नहीं बचा तो 50 DEMA तक गिरावट संभव है। 48210 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग स्विंग देखने को मिल सकता है। शॉर्ट कवरिंग आई तो 48317-48487 के स्तर संभव हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।