बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। मार्केट में ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार नजर आ रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 1% ऊपर कारोबार करता नजर आया। हीरो मोटोकॉर्प 3% से ज्यादा चढ़ा। बजाज ऑटो में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने टाटा पावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने बजाज फाइनेंस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए हुडको पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने वेलस्पन एंटरप्राइजेज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Power
मानस जायसवाल ने Tata Power के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 355 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने Bajaj Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance में 7790 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7950/8000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7710 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Hudco
शिवांगी सरडा ने Hudco पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Hudco में 128 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 133 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 125 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Welspun Enterprises
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Welspun Enterprises का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Welspun Enterprises के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 344 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 435 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )