Nifty Strategy Today- बुधवार को इक्विटी इंडेक्सेस का 6 दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया। 21 फरवरी को निफ्टी 22,100 से नीचे गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 434.31 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 72,623.09 पर और निफ्टी 142.00 अंक या 0.64 प्रतिशत टूट कर 22,055.00 पर बंद हुआ। आज 22 फरवरी के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22117-22154 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं बड़ा रेजिस्टेंस 22181-22211/22247 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 21976-21928 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21881-21845/800 (20DEMA) पर नजर आ रहा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि कल इंडेक्स को शुरुआत में पुलबैक मिला, लेकिन IT के दबाव से नाकाम रहा। कल साफ कहा था कि निफ्टी एक दो दिन में 10 DEMA पर लौटेगा। निफ्टी ओवरबॉट हो गया था। कल DIIs ने थोड़ी बिकवाली की। FIIs लगातार इंडेक्स में अपने शॉर्ट कवर कर रहे हैं। निफ्टी में 22100 पर थोड़ी और 22200-22300 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। पुट राइटर्स 21900-21800 जोन में जमे हैं।
उन्होंने कहा कि इंडेक्स में 10 DEMA 21976 पर और 20 DEMA 21845 पर दिख रहा है। शुरुआत में ट्रेडिंग रेंज 22211/181 से 21976/928 तक दिख रही है। लिहाजा ट्रेडर्स और निवेशकों को इसी जोन में ट्रेड करना चाहिए। इसमें गिरावट पर खरीदारी करें और ऊपरी स्तरों पर मुनाफा बुक करें। इंट्राडे ट्रेडर्स पिवट स्तरों पर मुनाफा बुक करें। निफ्टी में 21850 का स्तर टूटने तक शॉर्ट का कोई इरादा नहीं रखना चाहिए।
वीरेंद्र कुमार ने आज के लिए बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47253-47366 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47435-47510/690 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 46810-46640 के स्तर पर है। जबकि बड़ा बेस 46469-45384 के लेवल पर है।
उन्होंने आगे कहा कि कल बैंक निफ्टी रेंज में रहा और इसका पहला बेस बचा रहा। रेंज के भीतर ही पुलबैक ट्रेड कारगर रहा। SBI ने बाजार में जोश भरा। लेकिन HDFC बैंक की तेजी हवा हो गई। बैंक निफ्टी में 46500 से 47000 के जोन में पुट राइटर्स हावी नजर आये। इसमें 47000-47200 और फिर 47500 पर कॉल राइटर्स हावी दिखाई दे रहे हैं।
वीरेंद्र ने कहा कहा कि बैंक निफ्टी की तेजी HDFC बैंक पर निर्भर करेगी। इसमें पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी बेहतर रणनीति होगी। इसमें 47253-47366 पार होने के बाद ही मोमेंटम आएगा। इंडेक्स में 47435-47510 जोन में मुनाफा बुक करने की कोशिश करनी चाहिए। इसमें 47510 के बाद ही बड़ा ब्रेकआउट आएगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)