सिर्फ 4 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Swan Energy पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 568 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें अच्छे रिटर्न देखने को मिल सकते हैं। Bank Of Maharashtra पर IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल ने 51 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 58 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jan 19, 2024 पर 1:21 PM
United Spirits पर एंजल वन की स्नेहा सेठ ने 1073 रुपये के लेवल पर 1032 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते wavesstrategy.com के आशीष कयाल, IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल और एंजल वन की स्नेहा सेठ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 7.6% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 3.5% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर स्नेहा सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 7.2% का रिटर्न दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Swan Energy


    आशीष कयाल ने इसमें 568 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें अच्छे रिटर्न देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bank Of Maharashtra

    ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 51 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 58 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    एंजल वन की स्नेहा सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY United Spirits

    स्नेहा सेठ ने इस स्टॉक में 1073 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1032 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1092 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    STOCKS ON BROKER'S RADAR; आरती इंडस्ट्रीज, होम फर्स्ट, टाटा कम्यूनिकेशन और टाइटन पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Cera Sanitary

    ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 8080 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 8000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 8350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।