UNION BANK Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 3,590 करोड़ रुपये, आय में भी दिखा इजाफा

UNION BANK का मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर बढ़कर 3,590 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 2,245 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में बैंक की NII बढ़कर 9,168 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की NII 8,628 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 3:19 PM
UNION BANK का तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस NPA घटकर 4.83% हो गया। वहीं कंपनी का तीसरी तिमाही में नेट NPA तिमाही आधार पर घटकर 1.08% रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    UNION BANK Q3 RESULT: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के बाद सरकारी सेक्टर की बड़ी बैंक मानी जाने वाली यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UNION BANK OF INDIA) ने भी आज वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है। सरकारी बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में बढ़कर 3,590 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान कंपनी की NII बढ़कर 9,168 करोड़ रुपये हो गई है। इस लिहाज से देखा जाये तो बैंक का मुनाफा, एनआईआई दोनों तीसरी तिमाही में बढ़ा है। जबकि इसका एनपीए घटा है। कुल मिलाकर बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं।

    UNION BANK का वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 3,590 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 2,245 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर UNION BANK का वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) बढ़कर 9,168 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की NII 8,628 करोड़ रुपये रही थी।


    IREDA Q3 Result: मुनाफा उछलकर 336 करोड़, आय बढ़कर हुई 1253 करोड़ रुपये

    तीसरी तिमाही में UNION BANK की प्रोविजनिंग में भी गिरावट नजर आई है। तिमाही आधार पर UNION BANK का वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में प्रोविजनिंग घटकर 1226 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 1691 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर UNION BANK का तीसरी तिमाही में ग्रॉस NPA घटकर 4.83% हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस NPA 6.38% रहा था। वहीं कंपनी का तीसरी तिमाही में नेट NPA तिमाही आधार पर घटकर 1.08% रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट NPA 1.30% रहा था।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।