Business Idea: ट्रैकसूट बनाने का बिजनेस खोला देगा किस्मत का ताला, सरकार भी करेगी मदद

Business Idea: इन दिनों में बाजार में ट्रैक सूट की डिमांड बढ़ती जा रही है। इससे वर्क आउट से लेकर योग करने तक की सहूलियत मिलती है। वैसे भी एक्सरसाइज करते समय आपको कंफर्टेबल आउटफिट जरूर रखना चाहिए। बहुत से लोग एक्सरसाइज और रनिंग के लिए ट्रैक सूट पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में आप ट्रैक सूट का बिजनेस शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 12, 2023 पर 8:14 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: ट्रैक सूट पहनने में काफी कंफर्टेबल हैं। जिम और रनिंग के लिए ये ट्रैक सूट परफेक्ट हो सकते हैं।

Business Idea: अगर आप अपने शहर में कुछ यूनिक बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए शानदार बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। ट्रैक सूट (Track Suit) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ये ट्रैक सूट पहनने में काफी कंफर्टेबल हैं। इन्हें आप ठंड से बचने के लिए भी कैरी कर सकते हैं। जिम और रनिंग के लिए ये ट्रैक सूट परफेक्ट माने जाते हैं। शहरों में ट्रैक सूट की दुकानें बहुत कम होती हैं। ट्रैक सूट का मार्केट धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसलिए इसमें कमाई के अवसर भी बने है। इसे देखते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने ट्रैक सूट मैन्युफैक्चरिंग पर एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें प्रोजेक्ट कॉस्ट और प्रॉफिट का हिसाब-किताब बताया गया है।

आपको वर्क आउट से लेकर योग करने तक ट्रैक सूट में काफी सहूलियत मिलती है। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि एक्सरसाइज करते समय आपको कंफर्टेबल आउटफिट जरूर कैरी करने चाहिए। बहुत से लोग एक्सरसाइज और रनिंग के लिए ट्रैक सूट का इस्तेमाल करते हैं। बड़े या छोटे शहरों में हर जगह इसकी मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

शुरू करें ट्रैक सूट का मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस


ट्रैक सूट को आमतौर पर कॉटन, नायलॉन, पॉलीवस्र सिंथेटिक फैब्रिक से बनाया जाता है। इसे आसनी से धो सकते हैं। ट्रैक सूट बनाने का काम आसान और आसानी से मैनेजेबल है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (Khadi and Village Industries Commission - KVIC) की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैक सूट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस 8.71 लाख रुपये में शुरू हो जाएगा। इसमें इक्विमेंट पर 4.46 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल के लिए 4.25 लाख रुपये शामिल हैं। अगर आपके पास बिजनेस शुरू करने के पैसे नहीं हैं तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) से लोन ले सकते हैं। इस स्कीम से तहत ग्रामीण इलाकों में गैर-कॉर्पोरेट छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक आसानी से लोन मिल जाता है।

Business Idea: टिश्यू पेपर यूनिट से लाखों रुपये कमाएं, साल भर चलता है काम

प्रोडक्शन और मुनाफा

KVIC की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में 48,000 ट्रैकसूट बना सकते हैं। 106 रुपये के रेट से इसकी कुल वैल्यू 51,22,440 रुपये होगी। वहीं 100 फीसदी उत्पादन क्षमता से कुल 56,00,000 रुपये की बिक्री हो सकती है। ग्रॉस सरप्लस 4,77,560 रुपये होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी खर्च घटाकर सालाना 4,33,000 रुपये की कमाई आसानी से हो सकती है। यानी हर महीने करीब 40,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

किसे कहते हैं ट्रैक सूट?

ट्रैक सूट एक विशेष प्रकार का गारमेंट है। जिसका उपयोग आउटरवियर के रूप में किया जाता है। इसे आमतौर पर खिलाड़ी, जॉगर्स पहनते हैं। ठंड के मौसम में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए भी पहना जाता है। जिम हो या फिर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक, लोग ट्रैक सूट पहने वर्कआउट करते दिख जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।