Akshaya Tritiya 2026 Lucky Rashiyan: आज बन रहे हैं ये राजयोग 5 राशियों को बनाएंगे मालामाल, इन पर मेहरबान होंगी माता लक्ष्मी

Akshaya Tritiya 2026 Lucky Rashiyan: आज अक्षय तृतीया है। आज का दिन हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज के दिन कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जो 5 राशियों के लिए बहुत लकी साबित होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
अक्षय तृतीया पर इस साल गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा।

Akshaya Tritiya 2026 Lucky Rashiyan: अक्षय तृतीया का दिन अक्षय पुण्य अर्जित करने के रूप में जाना जाता है। यह पर्व हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये पर्व आज मनाया जा रहा है। इस दिन कोई भी शुभ, मांगलिक और नया काम करने के लिए मुहूर्त का विचार करने की भी जरूरत नहीं हैं। अक्षय तृतीया पर पूरा दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया के दिन कई प्रभावशाली और महत्वपूर्ण राजयोगों का निर्माण हो रहा है। यह संयोग 5 राशि वालों के जीवन में चमत्कारी बदलाव ला सकता है। आइए जानें इन राजयोगों और इससे लाभांवित होने वाली सभी 5 राशियों के बारे में।

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 5 राजयोग

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर इस साल गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस दिन त्रिपुष्कर राजयोग, आयुष्मान राजयोग, मालव्य राजयोग और शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। अक्षय तृतीया पर बन रहे इन राजयोगों के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे। इन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

मेष राशि : ये अक्षय तृतीया आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आ रही है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है। नौकरी या करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है।

वृषभ राशि : इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार के योग हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियां लेकर आ सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है और लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बचत बढ़ने के संकेत हैं और सेहत भी बेहतर रहेगी।

मीन राशि : इस राशि वालों के लिए अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से मजबूत होंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सही है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Ketu Gochar 2026: छाया ग्रह केतु के नक्षत्र बदलने से बढ़ेंगी 3 राशियों के जीवन में खुशियां, जानें कौन सी हैं ये राशियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।