Ashadh Gupt Navratri 2026: ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास मौके पर होने वाले ग्रहों के गोचर को बहुत अहम माना जाता है। ऐसा ही एक खास अवसर बनने जा रहा है आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को। इस दिन से जहां नौ दिनों तक चलने वाले पर्व आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी, वहीं भगवान सूर्य इसी दिन मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में गोचर करेंगे। हर माह राशि परिवर्तन करने वाले सूर्य एक वर्ष में सभी 12 राशियों में गोचर करते हैं। 15 जुलाई को वह अपने परम शत्रु चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।
