Bhadra Rajyog 2026: बुध ग्रह इस समय वृषभ राशि में अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं और आज उदय हो रहे हैं। इसके बाद ग्रहों के राजकुमार बुध 29 मई, 2026 को सुबह 11 बजे स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे। यह ग्रह 22 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन्हें इस अवधि में पुराने कर्ज से मुक्ति, व्यापार में मुनाफा और बड़ी तरक्की मिल सकती है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को प्रमुख घटना माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों प्रभावित होती हैं। इसी तरह, 29 मई को होने वाले बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन, कन्या सहित 5 राशियों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिलेगा। इन्हें पुराना कर्ज चुकाने, करियर में तरक्की पाने और धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही इस गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण होगा, जो पंच महापुरुष राजयोगों में से है और बेहद शक्तिशाली माना जाता है।
इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य
मिथुन राशि : बुध का यह गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है। भद्र राजयोग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इस दौरान भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं।
कन्या राशि : बुध आपकी राशि के 10वें भाव यानी कर्म भाव में गोचर करेंगे। नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय वरदान साबित होगा। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और बड़ी तरक्की मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको एक अलग पहचान हासिल होगी।
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर 7वें भाव में होने वाला है। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है। पुराने व्यापारियों को मुनाफा होगा, वे अपने काम का विस्तार कर सकेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
कुंभ राशि : बुध का गोचर आपकी राशि के 5वें भाव में होने जा रहा है। यह समय छात्रों के लिए बेहद शिक्षाप्रद और लाभकारी रहेगा। संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे, उनकी तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में पा र्टनर के साथ प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें