Navpancham Rajyoga June 2026: जून का महीना 4 राशि के जातकों के लिए बेहद खास हो सकता है। ऐश्वर्य और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह कर्म और नयाय के कारक शनि देव के साथ मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को बेहद शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं, तो यह भाग्य के उदय और कार्यों की सफलता का कारक योग बनता है।
द्रिक पंचांग के मुताबिक 25 जून 2026 से शुक्र और शनि मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। कई राशियों के जीवन में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में शनि जहां जातकों को स्थिरता प्रदान करेंगे, वहीं शुक्र के प्रभाव से आनंद और खुशहाली आएगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनि और शुक्र के योग से बनने वाले नवपंचम योग का भरपूर लाभ उठाने के लिए शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को काले छाते या चमड़े के जूतों का दान करें। शुक्रवार को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। आइए जानें इस योग से कौन सी 4 राशियों को लाभ ही लाभ होगा।
वृषभ राशि : शुक्र आपके राशि स्वामी हैं और शनि आपके लिए योगकारक ग्रह हैं। यह योग आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। लंबे समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम या कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। नया वाहन या घर खरीदने की योजना सफल होगी।
मिथुन राशि : शुक्र और शनि का यह त्रिकोण संबंध आपके करियर और मान-सम्मान में चार चांद लगाएगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला मिल सकता है या विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा।
कन्या राशि : आपके लिए यह योग विशेष रूप से रचनात्मक कार्यों और निवेश में सफलता दिलाने वाला है। अगर आप सिंगल हैं, तो विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शेयर मार्केट या लॉटरी जैसे निवेशों से अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें