Surya Nakshatra Parivartan 2026: 4 राशियों का बढ़ेगा कारोबार, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कराएगा इन्हें बंपर लाभ

Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य भगवान को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह प्रत्यक्ष देव हैं, जिनकी स्थिति में किसी भी तरह का परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। सूर्य इसी महीने में नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। आइए जानें इससे किन 4 राशियों को होगा लाभ

अपडेटेड May 21, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
ग्रहों के राजा सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक यहीं विराजमान रहेंगे।

Surya Nakshatra Parivartan 2026: वृषभ राशि में गोचर कर रहे सूर्य देव जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस बदलाव से 4 राशियों के जीवन में शुभ समाचार के योग बनेंगे। इनके कारोबार में वृद्धि होगी और बंपर लाभ से तिजोरी भर जाएगी। ग्रहों के राजा सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक ये इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर 4 राशि वालों को करियर में अथाह सफलता देने वाला होगा। सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में गोचर इन राशियों को बंपर लाभ देगा। इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा और अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं।

नौतपा का कारण बनेगा सूर्य का यह गोचर

रोहिण नक्षत्र का 27 नक्षत्रों में चौथा स्थान है। हर महीने जब चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो यह स्थिति लगभग 24 से 27 घंटे तक रहती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, सूर्य हर साल लगभग मई के महीने में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवधि में भीषण गर्मी (नौतपा) पड़ती है, जो हर साल 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलती है।

इन 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

मेष राशि : सूर्य का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों को बंपर लाभ देगा। आपका फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। बिजनेस में भी बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी ये सुनहरा समय है।


तुला राशि : तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। निवेश से आप अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। पार्टनरशिप के काम से आपको भारी मुनाफा होने की उम्मीद है।

धनु राशि : धनु राशि वालों की किस्मत इस गोचर से चमक जाएगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान आप व्यापार में विस्तार करने की भी योजना बना सकते हैं। सूर्य देव की असीम कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति ओर भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Rahu Nakshatra Gochar 2026: मई के अंत में स्व नक्षत्र में होगा राहू का गोचर, तीन राशियों को अचानक मिलेगी सफलता और धन-संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।