Rahu Nakshatra Gochar 2026: राहू ग्रह को जातक की कुंडली में रहस्य और भ्रम का कारक माना जाता है। यह एक छाया ग्रह है, इसलिए इसके गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में कुंभ राशि में गोचर कर रहा ये ग्रह दिसंबर 2026 तक इसी राशि में रहेगा। कुंभ राशि में रहते हुए राहू कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेगा। वर्तमान में राहू स्व नक्षत्र शतभिषा के दूसरे पद में गोचर कर रहे हैं।
इसी माह यानी मई की 31 तारीख को इनका गोचर शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में होगा और फिर 02 अगस्त, 2026 तक यहीं रहेंगे। इसके बाद इनका धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, राहू का यह गोचर 3 राशियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा। इस गोचर के प्रभाव से इन राशियों को अचानक करियर में सफलता मिल सकती है और धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बनेंगे।
शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में राहू गोचर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शतभिषा नक्षत्र (कुंभ राशि) का स्वामी स्वयं राहु है। जब राहु अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति, रहस्यमयी क्षमताएं और प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं। राहू का यह गोचर जीवन में अप्रत्याशित बदलाव, नई खोजों और आंतरिक रूप से मजबूत होने का एक दुर्लभ योग बनाएगा। राहू के इस गोचर के दौरान जातकों को भ्रम की स्थिति में किसी भी बड़े निर्णय को लेने से बचना चाहिए। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें और धैर्य बनाए रखें।
इन राशियों के लिए लाभकारी होगा राहू का गोचर
तुला राशि : राहु का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल माहौल बना सकता है। करियर में आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी, जिससे इनकम में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ या किसी संपत्ति से फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि : राहु का नक्षत्र पद परिवर्तन एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जो कुंभ राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। इस राशि के जातकों को अचानक लाभ हो सकता है। बहुत समय से प्रतीक्षित कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी और परिवार में माहौल सुखद रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें