Get App

Budh Gochar 2026: मंगल की राशि में प्रवेश करेंगे बुध, बनाएंगे 4 राशियों के लिए लाभ और तरक्की के योग

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। यह जातक की कुंडली में बुद्धि, कारोबार और वाणि के कारक माने जाते हैं। इस महीने की 30 तारीख को यह ग्रह मंगल की राशि मेष में गोचर करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस गोचर से 4 राशियों के जीवन में तरक्की के योग बनेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 8:00 AM
Budh Gochar 2026: मंगल की राशि में प्रवेश करेंगे बुध, बनाएंगे 4 राशियों के लिए लाभ और तरक्की के योग
इस महीने की 30 तारीख को यह ग्रह मंगल की राशि मेष में गोचर करने जा रहा है।

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का प्रवेश मंगल की राशि मेष में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तो यह गोचर मंगल की मेष राशि में होगा, और दूसरा यहां पहले से मौजूद ग्रहों के साथ बुध का दुर्लभ संयोग बनेगा, जो कुछ राशि के जातकों के जीवन में लाभ और तरक्की के योग बनाएगा। वर्तमान में बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में रहते हुए वह 27 अप्रैल को अस्त हो चुके हैं और 23 मई तक अस्त रहेंगे। इसी बीच, 30 अप्रैल को उनका मेष राशि में गोचर होगा, जो 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां ?

मेष में प्रवेश पर बनेगा बुधादित्य योग

30 अप्रैल को बुध अपनी नीच राशि से निकलकर मंगल की राशि में प्रवेश करेंगे। जहां सूर्य अपनी उच्च राशि में पहले से ही विराजमान है। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में इस राजयोग को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इसके प्रभाव से करियर में सफलता, उच्च पद और अपार धन प्रदान करता है।

4 राशियों के जीवन में लाभ और तरक्की के योग

धनु राशि : बुधदेव आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो विद्या और संतान का भाव है। इस गोचर के दौरान आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप खुद को काफी उत्साहित महसूस करेंगे। दोस्तों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। लेकिन पैसों के निवेश या भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी न करें।

मकर राशि : बुधदेव आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह सुख और परिवार का क्षेत्र है। इस गोचर के दौरान घर और करियर, दोनों के बीच तालमेल बनाकर चलें। परिवार या जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। छोटी-मोटी बातों पर बहस करने से बचें।

कुंभ राशि : बुधदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह क्षेत्र साहस और छोटी यात्रा से संबंधित है। इस दौरान आपकी बातचीत करने का तरीका बहुत प्रभावशाली रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्राएं करने या कुछ नया सीखने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। लेकिन बहुत सीधापन या कड़वाहट से बचें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें