Ramayana: 'रामायण' रिलीज हो गई है। जहां एक तरफ फिल्म की कहानी और अभिनय की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग एक सीन की आलोचना कर रहे हैं, जिसमें साई पल्लवी को जंगल में भगवान राम के साथ मिलकर राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है। कई लोगों का मानना है कि यह तथ्यों के साथ छेड़छाड़ है, क्योंकि उनके अनुसार माता सीता ने कभी भी भगवान राम के साथ मिलकर कोई युद्ध नहीं लड़ा था।
