Budh Nakshatra Parivartan: चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करेगा बुध, इन 4 राशियों को कराएगा बंपर धनलाभ

Budh Nakshatra Parivartan: ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इनका नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। यह ग्रह 19 मई को चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करने जा रहा है। इस अवस्था में यह 4 राशियों को बंपर धनलाभ कराएगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड May 17, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
रोहिणी 27 नक्षत्रों में चौथा नक्षत्र है, जिसका स्वामी चंद्रमा है और इसके देवता ब्रह्मा जी हैं।

Budh Nakshatra Parivartan: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को जातक की कुंडली में बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। इसलिए, ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन को बेहद अहम माना जाता है। इसके चाल बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होता है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल को बेहद अहम माना गया है। ग्रहों के राजकुमार बुध मई 2026 में चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करने जा रहे हैं। इनका यह गोचर 4 राशियों के लिए शुभ और लाभदायक माना जा रहा है। आइए जानें इसके बारे में।

रोहिणी नक्षत्र में बुध का गोचर

ज्योतिष गणना के अनुसार बुध देव 19 मई 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध 25 मई तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। रोहिणी 27 नक्षत्रों में चौथा नक्षत्र है, जिसका स्वामी चंद्रमा है और इसके देवता ब्रह्मा जी हैं। इसे सुंदरता, समृद्धि और विकास का प्रतीक माना गया है।

बुध नक्षत्र गोचर इन राशियों के लिए शुभ

मिथुन राशि : इस राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं। ऐसे में बुध गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए सरकारी और जरूरी काम पूरे होने के योग हैं। इस दौरान निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को भी फायदा मिल सकता है। आपकी वाणी और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे।

कर्क राशि : बुध देव का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र और कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव माने गए हैं। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। बिजनेस में नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना भी है।


सिंह राशि : इन जातकों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। अगर आप गाड़ी या संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है।

तुला राशि : इन जातकों के लिए यह समय किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं माना जा रहा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता और आपसी समझ बेहतर होगी। कला, लेखन, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा। कारोबारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani Jayanti 2026: केदार योग और शनि अमावस्या के दुर्लभ संयोग में शनि जयंती आज, इन 3 राशियों को होगा जबर्दस्त फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।