Shani Jayanti 2026: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनका जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या को हुआ था। इसलिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंति मनाई जाती है। इस साल 16 मई को शनि जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल शनि जयंति का पर्व शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
हमारे सहयोगी न्यूज 18 से बात करते हुए उज्जैन के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया है कि इस साल शनि जयंति के साथ साल की पहली शनिश्चरी अमावास्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन केदार योग का बनना इसे आध्यात्मिक दृष्टि से काफी फलदायी बना रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस पावन अवसर पर जहां शनि देव अपनी प्रिय राशियों पर मेहरबान होंगे, वहीं केदार योग के बनने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
क्या है केदार योग का महत्व?
ज्योतिष शास्त्र में केदार योग को बहुत शुभ माना गया है। यह योग तब बनता है जब कुंडली के सात भावों में सभी सात ग्रह मौजूद हों। यह योग सुख, संपत्ति और जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। इस शनि जयंती पर बन रहा यह दुर्लभ संयोग 3 विशेष राशियों के लिए 'रंक से राजा' बनाने वाली स्थिति पैदा कर सकता है।
इन 3 राशियों को होगा फायदा
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए शनि देव की कृपा भाग्य उदय करने वाली साबित होगी। कारोबार में विस्तार के योग हैं और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी सोच और काम करने के तरीके में निखार आएगा, जिससे आप कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर निर्णय ले पाएंगे।
कुंभ राशि : चूंकि कुंभ शनि देव की अपनी राशि है, इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। कुंभ राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी आएगी और मानसिक तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक जीवन में शांति का माहौल रहेगा।
शुभ संयोगों का लाभ उठाने के लिए इस दिन शनि देव का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल, छाता या जूतों का दान गरीबों को करें। वट सावित्री व्रत के साथ आने के कारण यह दिन पितरों के तर्पण और दान-पुण्य के लिए भी सर्वश्रेष्ठ है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें