Budh Shukra Yuti: इस साल जून के महीने में कर्क राशि में इस महीने काफी चहल-पहल रहने वाली है। इस राशि में कई ग्रहों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। 02 जून को 12 साल बाद गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश किया और उसके बाद शुक्र भी आ गए। इनके बाद अब इसमें बुध ग्रह भी 22 जून को गोचर करने जा रहे हैं। कर्क राशि में बुध के गोचर से शुक्र और बुध का संयोग बनेगा। बुध जहां वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक माने जाते हैं, वहीं शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और प्रेम का कारक माना जाता है।
ये दोनों ग्रह जब एक साथ आते हैं, तो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस ग्रह युति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय खास तौर पर शुभ माना जा रहा है। इन लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कर्क राशि में बुध का गोचर 22 जून 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगा। यह गोचर कई लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कारोबार करने वालों के लिए भी नए अवसर बनेंगे।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध-शुक्र की युति करियर के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। कारोबार में फायदा मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों को कामकाज में अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय तेजी से आगे बढ़ने का रहेगा। मुनाफा बढ़ेगा और बचत करने में भी सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें