Surya and shukra nakshatra gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन ही नहीं नक्षत्र गोचर भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के गोचर से सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है। इनके जीवन में पैसा, पद, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान के मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसा ही गोचर 22 जून को होने वाला है, जब सूर्य और शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य का गोचर आर्द्रा नक्षत्र में होगा। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। शुक्र-सूर्य का एक ही दिन होने वाला नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र-सूर्य के एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन का तुला, मकर और कुंभ राशि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
इन 3 राशियों को होगा फायदा
तुला राशि : तुला राशि के लिए सूर्य-शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इन्हें नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस समय जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला लेने से बचें।
मकर राशि : मकर राशि वालों को प्रेम-संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेशक मिल सकते हैं। अविवाहित जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों की ओर लोग आकर्षित होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। लेकिन खर्च की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है।