Budh Vakri 2026: ग्रहों के राजकुमार चलने वाले हैं उलटी चाल, इन 4 राशियों के जीवन में करेंगे खुशियों का बड़ा धमाका

Budh Vakri 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमान माना जाता है। यह ग्रह जातक की कुंडली में बुद्धि, वाणी, व्यापार और शिक्षा का कारक माना जाता है। बुध ग्रह अभी कर्क राशि में है और अब से कुछ दिनों में यह इसी राशि में वक्री हो जाएगा। बुध की चाल में ये बदलाव 4 राशियों के लिए शुभ होगा

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 29 जून को रात 10 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही उनके अस्त-उदय और मार्गी-वक्री होना भी बहुत अहमियत रखता है। ग्रहों की चाल में होने वाला हर परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों को प्रभावित करता है। आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही एक बदलाव बुध ग्रह की चाल में होने जा रहा है। बुद्धि, वाणी, व्यापार और शिक्षा का कारक यह ग्रह इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहा है। कर्क राशि में रहते हुए यह वक्री हो जाएगा, जो 4 राशियों के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। मान्यता है कि, जब बुध वक्री होते हैं, तब कई बार व्यक्ति के निर्णय गलत साबित हो सकते हैं और आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत पड़ती है।

29 जून को वक्री होंगे बुध

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 29 जून को रात 10 बजकर 45 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री रहते हुए ही ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जुलाई 2026 को मिथुन राशि में भी प्रवेश करेंगे। वह 24 जुलाई तक वक्री रहने के बाद पुन: मार्गी हो जाएंगे।

इन 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

जब भी बुध की चाल में परिवर्तन होता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। लकिन, हाल में होने वाला बुध की चाल में परिवर्तन कुछ राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं। करियर, व्यापार, धन और मान-सम्मान के मामलों में चार राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ये चार राशियां, मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ हैं।

इन चार राशियों को होगा लाभ


मेष राशि : इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय खुशियों और तरक्की की सौगात लेकर आ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद और तनाव दूर होने के संकेत हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि : बुध ग्रह का वक्री होना इस राशि के लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला हो सकता है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती ह। रुके हुए दस्तावेज और  वीजा संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ समय है। बुध का वक्री होना नई खुशियां और सफलताएं लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रहे विरोध और अड़चनें खत्म होने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है और परिवार में मांगलिक आयोजन की संभावना बनेगी।

कुंभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियों और सकारात्मक बदलावों से भरा रहने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा का योग भी बन सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Laxmi Narayan Rajyog 2026: आज निर्जला एकादशी पर बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी और शुरू होंगे अच्छे दिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।