Laxmi Narayan Rajyog 2026: आज निर्जला एकादशी पर बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी और शुरू होंगे अच्छे दिन

Laxmi Narayan Rajyog 2026: आज ज्येष्ठ माह का निर्जला एकादशी का व्रत है। आज के दिन कर्क राशि में बुध और शक्र ग्रह की मौजूदगी की वजह से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा। आइए जानें

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 8:00 AM
निर्जला एकादशी पर बुध और शुक्र दोनों कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

Laxmi Narayan Rajyog 2026: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और आज निर्जला एकादशी का व्रत किया जा रहा है। इस व्रत को सभी 24 एकादशी व्रतों में सबसे कठिन और पवित्र माना जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टिकोण से बेहद खास और अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों के अद्भुत संयोग से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो सुख-समृद्धि, धन और सफलता देने वाला माना जाता है। निर्जला एकादशी पर इस योग का बनना वाकई एक शुभ और दुर्लभ संयोग है।

कब बनता है लक्ष्मी नारायण राजयोग?

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुध और शुक्र ग्रह एक साथ किसी राशि या भाव में युति करते हैं, तो लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है।
  • इस साल निर्जला एकादशी पर बुध और शुक्र दोनों कर्क राशि में एक साथ विराजमान होकर इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।
  • इस शुभ योग में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा-अर्चना करने और जल, मिट्टी के घड़े (कलश), तरबूज व वस्त्रों का दान करने से साल भर की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ?

लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से मुख्य रूप से 3 राशियों वृषभ, कर्क और तुला के जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे, धन लाभ के योग बनेंगे और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।


वृषभ राशि : करियर में आपके प्रयास सफल रहेंगे। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि : निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी राशि में ही बनने वाला है। यह योग आपकी उन्नति और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

तुला राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी-व्यापार में किए गए प्रयास अच्छे परिणाम देंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

शुभ माना जाता है लक्ष्मी नारायण राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-शुक्र के मिलन से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह योग व्यक्ति को धन लाभ, भौतिक सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक समझा जाता है।

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह ने किया कर्क राशि में गोचर, 5 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम और बनेंगे अटके काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।