Chaturgrahi Yoga 2025: ग्रहों का संयोग ज्योतिष शास्त्र में अहम स्थान रखता है। ये संयोग सभी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं। इनके दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए जहां बहुत अच्छे होते हैं, वहीं कुछ अन्य राशियों को इसकी वजह से नुकसान उठाना पड़ता है। साल 2025 में एक राशि है, जो अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में होने वाले ग्रहों से गोचर से सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगी। ये वृश्चिक राशि है। इसमें अक्टूबर में मंगल विराजे थे, जो उनकी अपनी राशि है। 16 नवंबर से सूर्य भी इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं, आज इस राशि में शुक्र का भी गोचर हो गया है। इतना ही नहीं, 6 दिसंबर को बुध ग्रह भी इस राशि में शामिल होकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे।
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध का चतुर्ग्रही योग वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शक्तिशाली और धनदायक माना गया है। इन चारों ग्रहों की ऊर्जा मिलकर एक गहरा, संतुलित और शुभ प्रभाव उत्पन्न करती है। 6 दिसंबर को बनने वाले इस चतुर्ग्रही योग का 5 राशियों पर बहुत शुभ प्रभाव होगा। इनके लिए यह समय उनका सुनहरा समय साबित हो सकता है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा के मार्ग खोलेगा। करियर में स्थायित्व और व्यवसाय में बढ़त मिलेगी। निवेश के मामले में लाभकारी परिस्थितियां बनेंगी। बुध की मौजूदगी सोच और योजना में संतुलन लाएगी।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह चतुर्ग्रही योग करियर और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव लाएगा। नौकरी या व्यापार में अचानक लाभ और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए यह योग शिक्षा, करियर और धन के क्षेत्र में लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यापार में महत्वपूर्ण अवसर आएंगे। बुध के कारण योजना और निर्णय क्षमता में सुधार होगा। आर्थिक स्थिरता और लाभ की संभावना अधिक रहेगी।
मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। बुध के जुड़ने से व्यापारिक समझ और बुद्धि में तेजी आएगी। नौकरी में महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से लिए जा सकेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।