Devguru Brishaspati lucky Rashi: अपनी उच्‍च राशि कर्क में पहुंचे देवगुरु बृहस्‍पति, अक्‍टूबर तक इन 5 लकी राशियों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले

Devguru Brishaspati lucky Rashi: देवगुरु बृहस्‍पति 12 साल बाद आज गोचर कर अपनी उच्‍च राशि कर्क में पहुंच गए हैं। ज्‍योतिष शास्‍त्र में गुरु के इस गोचर को बहुत महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। गुरु का यह गोचर 5 राशि के जातकों के लिए बेहद लकी साबित होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 8:00 AM
गुरु का यह 'महागोचर' पूरे 12 साल बाद हुआ है।

Devguru Brishaspati lucky Rashi: देवताओं के गुरु बृहस्‍पत‍ि का ज्‍योतिष शास्‍त्र में अहम स्‍थान है। ज्ञान, भाग्य, बुद्धि, धन, शिक्षा, संतान और धार्मिक कार्यों के कारक बृहस्‍पति को सभी ग्रहों में सबसे शुभ और विशाल ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ज्‍योतिष मान्‍यताओं के अनुसार गुरु एक राशि में लगभग 12 महीने तक रहते हैं। यानी उन्‍हें एक राशिचक्र पूरा करने में 12 साल का समय लगता है।

ज्‍योतिष शास्‍त्र के इस सबसे महत्‍वपूर्ण ग्रह बृहस्‍पति ने 2 जून मध्‍यरात्रि 2.25 बजे अपनी उच्‍च राशि कर्क में गोचर किया है। गुरु का अपनी उच्च राशि में आना कोई साधारण घटना नहीं है। गुरु का यह 'महागोचर' पूरे 12 साल बाद हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में यह सबसे बड़े और शुभ गोचरों में से एक माना जाता है, क्योंकि गुरु कर्क राशि में उच्च के होकर 'हंस राजयोग' बनाते हैं।

यह स्थिति करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में अत्यधिक शुभ और सकारात्मक फल प्रदान करती है। गुरु के कर्क राशि में आते ही देश-दुनिया सहित सभी 12 राशियों के जीवन में बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। गुरु का यह गोचर 5 राशियों के जा‍तकों के लिए खासतौर से शुभ फल प्रदान करने वाला होगा।

अक्‍‍टूबर तक इन राशियों पर प्‍यार लुटाएंगे देवगुरु

मेष राशि : बृहस्पति आपके चौथे (सुख, माता, वाहन) भाव में गोचर करेंगे। चतुर्थ भाव में गुरु उच्च का फल देते हैं। आपके पारिवारिक सुख में भारी वृद्धि होगी। नया घर या गाड़ी खरीदने के योग बनेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में मान-सम्मान बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि : बृहस्पति आपकी ही राशि यानी आपके पहले (लग्न) भाव में आ रहे हैं। आपके लिए 'हंस पंचमहापुरुष राजयोग' का निर्माण होगा। यह समय आपके स्वर्णिम काल की शुरुआत है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। अविवाहितों के लिए विवाह के पक्के योग बनेंगे।


कन्या राशि : बृहस्पति आपके ग्यारहवें (लाभ और आय) भाव में गोचर करेंगे। इससे आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

वृश्चिक राशि : बृहस्पति आपके नौवें (भाग्य और धर्म) भाव में गोचर करेंगे और आपका सोया हुआ भाग्य जगाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्राएं और तीर्थ यात्राएं होने के प्रबल योग हैं।

मीन राशि : बृहस्पति आपके पांचवें (संतान, शिक्षा, प्रेम) भाव में गोचर करेंगे। छात्रों के लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्‍यार बढ़ेगा और आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2026: राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से खुला 5 राशि वालों की किस्‍मत का ताला, बढ़ेगी धन-संपत्‍त‍ि और होगी बंपर ग्रोथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।