Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2026: राहु-केतु को ज्योतिष शास्त्र में रहस्य और भ्रम का कारक माना जाता है। इनसे प्रभावित जातक के जीवन में अचानक अच्छी या बुरी घटनाएं होती हैं। इनकी चाल में बदलाव को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हमेशा उल्टी दिशा में चलने वाले ये ग्रह जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो देश-दुनिया की घटनाएं प्रभावित होती हैं। साथ ही, जातकों के करियर से लेकर आर्थिक स्थिति में भी अचानक बदलाव देखने को मिलता है। इन दोनों ग्रहों ने हाल ही में नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस बदलाव से मेष और कुंभ सहित 5 राशियां प्रभावित होंगी। इन राशियों को धन, संपत्ति और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
राहु-केतु ने बदला है नक्षत्र
छाया ग्रह राहु और केतु का 31 मई को नक्षत्र परिवर्तन हुआ है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु ने सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश किया है। वहीं, केतु ने भी इसी समय पर मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश किया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं तो ऐसे में इन दोनों छाया ग्रहों की चाल में बदलाव का असर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है।
5 राशियों पर दिखेगा बदलाव का असर
मेष राशि : राहु-केतु की बदली चाल मेष राशि वालों को लाभकारी साबित हो सकती है। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। मकान व वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होगा। इस राशि के जातकों को आमदनी में वृद्धि के नए-नए मार्ग भी मिलेंगे।
सिंह राशि : राहु-केतु के स्थान परिवर्तन से सिंह राशि वालों के लिए फायदा हो सकता है। राहु-केतु के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों के अंदर समझदारी बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि भी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे।
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए राहु-केतु की बदलती चाल कई मामलों में फायदा देगी। तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंग। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और राहु-केतु की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा।
कुंभ राशि : राहु-केतु की बदलती चाल से कुंभ राशि वालों को करियर में बड़ा फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को नौकरी बदलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ने के संकेत हैं। साथ ही वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें