Gajlakshmi Rajyog 2026: गुरु और शुक्र की युति से बनने वाला है गजलक्ष्मी राजयोग, जानें कौन सी 3 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Gajlakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु शुक्राचार्य का अहम स्थान है। जून में ये दोनों ही ग्रह साथ आने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग खासतौर से 3 राशियों के बेहद लकी साबित होगा। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड May 28, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
8 जून को देवगुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह कर्क राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे।

Gajlakshmi Rajyog 2026: गजलक्ष्मी राजयोग को ज्योतिष शास्त्र के सबसे प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। यह राजयोग धन, वैभव, सुख-सुविधा, करियर में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जाता है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए ये खासतौर से लकी सबित होता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के स्थान परिवर्तन से कई बड़े मंगलकारी राजयोगों का निर्माण होता है, जिनका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।

पंचांग के अनुसार 8 जून को देवगुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह की युति कर्क राशि में बनने जा रही है, जिससे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माने जाने वाला गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस योग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इन लोगों को इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है।

गुरु-शुक्र कब बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग?

पंचांग के अनुसार 8 जून धन के दाता शुक्र ग्रह शाम 5 बजकर 43 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में 8 जून को गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा।

कैसे बनता है गजलक्ष्मी राजयोग

वैदिक ज्योतिष में जब धन, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह गुरु (बृहस्पति) और शुक्र शुभ स्थिति में एक साथ आते हैं या एक-दूसरे को शुभ दृष्टि देते हैं, तब गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह ज्ञान, भा ग्य, धन और विस्तार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शुक्र ग्रह भौतिक सुख, वैभव, प्रेम और विलासिता के कारक माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति जीवन में आर्थिक मजबूती, ऐश्वर्य और अवसरों में वृद्धि कराने वाली मानी जाती है।


इन राशियों के लिए होगा लाभकारी

कर्क राशि : गुरु और शुक्र की युति आपकी ही राशि में बनने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत बनेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह राजयोग विदेश, निवेश और करियर से जुड़े मामलों में शुभ फल दे सकता है। क्योंकिक्यों यह राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। अचानक धन लाभ या किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को इस दौरान करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Guru Gochar 2026: 12 साल बाद कर्क राशि में गुरु का गोचर, 6 राशियों का जीवन बनाएंगे खुशहाल और संपन्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।