Gajakesari Rajyoga 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को ज्योतिष में ज्ञान, शिक्षा, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, धन, धर्म और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। वहीं, चंद्रमा को मन, माता, सुख-शांति, धन-संपत्ति आदि का कारक माना जाता है। ये दोनों ग्रह जातक की कुंडली में अहम स्थान रखते हैं। इन दोनों के संयोग को ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनके साथ आने से कई प्रभावशाली योगों का निमार्ण होता है। इनमें से एक है गजकेसरी राजयोग। इस राजयोग का निर्माण इस बार मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है।
ज्योतिष में माना जाता है प्रभावशाली राजयोग
इसे ज्योतिष के अत्यंत शुभ और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। चंद्रमा और बृहस्पति दोनों ही शुभ ग्रह हैं और ज्योतिष में जब दो शुभ ग्रह एक साथ किसी राशि में आते हैं, शुभ संयोग होता है। जातक की कुंडली में गजकेसरी राजयोग आध्यात्मिक और भौतिक जीवन में बदलाव का संकेत देता है। बृहस्पति और चंद्रमा के संयोग से बनने वाले इस राजयोग में जातकों पर माता की कृपा होती है। देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि अप्रैल में बनने वाले गजकेसरी राजयोग से तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार, ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि गजकेसरी राजयोग 21 अप्रैल को बनने जा रहा है, जब बृहस्पति और चंद्रमा मिथुन राशि में एक साथ आएंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या, तीन राशि के लिए यह बेहद शुभ साबित होगा।
सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और सामाज में बड़ी उपलब्धियां लेकर आएगा। लंबे समय से अपने काम में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे जातक अब सफलता का स्वाद चख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और आप अपने काम से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। परिणामस्वरूप प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या राशि : गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के जातकों के भाग्य को पूरी तरह से पलटने वाला साबित हो सकता है। खासकर करियर और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कारोबार में नए ग्राहक जुड़ेंगे, आय के स्रोत बढ़ेंगे और पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने लगेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें